नेहा-अंगद की बेटी की पहली झलक आई सामने, रखा ये नाम

11/20/2018 2:11:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। अंगद और नेहा के अलावा उनके फैन्स भी इस खुशखबरी को सुनने के लिए काफी उत्साहित थे। वहीं, अब नेहा ने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के पैरों की तस्‍वीर पोस्‍ट की है।

 

 

 

इस तस्वीर में नेहा की बेटी टोज पहने नजर आ रही है। उसके टोज पर लिखा है- Hallo World। इसके साथ ही नेहा ने कैप्शन में लिखा- मेहर धूप‍िया बेदी दुनिया को हेलो बोल रही है।

 

जैसे ही नेहा ने बेटी की तस्‍वीर सोशल मीड‍िया पर साझा की, तो उनके फैन्स ने बेटी को आशीर्वाद देना शुरू कर दिया। 

बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने 10 मई को गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्मों के अनुसार शादी की थी। नेहा लगातार अपनी शादी और इसके बाद प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा इन दिनों अपने चैट शो 'नो फिल्टर नेहा 3' के जरिए छाई हुई है। बीते दिनों नेहा के इस शो में उनके पति अंगद बेदी पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेहा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई खुलासे किए। 

Neha