नेहा धूपिया ने 6 महीने के बेटे संग किया योग, मां को कॉपी करते बेहद क्यूट दिखे नन्हें गुरिक

4/25/2022 4:06:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आजकल बढ़ रही बीमारियों के बीच खुद को हेल्थी और फिट रखने के सबसे अच्छा तरीका व्यायाम है। बॉलीवुड स्टार्स अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी के बीच एक्सरसाइज करना कभी नहीं भूलते और यही उनकी फिटनेस का सबसे बडा़ राज है। इसी रास्ते पर चलते हुए एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने छह महीने के बेटे को भी व्यायाम सिखाने की शुरूआत कर दी है। हाल ही में उन्होंने अपने लाडले संग योगा करते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर स्टार्स से लेकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गुरिक अपनी मां नेहा धूपिया की तरह योगासन करते नजर आ रहे हैं। नेहा धुपिया अपने हाथों और पांवों के बल योग कर रही हैं। वहीं नन्हें गुरिक भी उन्हीं को कॉपी करते बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान नेहा येलो एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं उनके बेटे ऑल व्हाइट अटायर में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- My Monday motivation … @guriqdhupiabedi 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर प्यार भी बरसा रहे हैं।


बता दें, नेहा धूपिया ने ने साल 2018 में एक्टर अंगद बेदी संग शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने अपनी जिंदगी में दो बच्चों- बेटी मेहर और बेटे गुरिक का स्वागत किया। जिनके साथ अक्सर कपल क्वालिटी टाइम स्पैंड करता नजर आता है।


 

Content Writer

suman prajapati