Pictures: नेहा धूपिया को मिला ''सरप्राइज'' Baby Shower, पर्पल आउटफिट एक्ट्रेस ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

9/1/2021 8:20:33 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी जल्द ही दूसरे बच्चे के पैरंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में नेहा अपनी लाइफ के इस खूबसूरत फेस को बेहद ही शानदार अंदाज से जी रही हैं। इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए अंगद बेदी ने पत्नी नेहा के लिए सरप्राइज बेबी शॉवर पार्टी दी। इस सरप्राइज बेबी शॉवर पार्टी में उनके परिवार के लोग और नजदीकी लोग शामिल हुए।

नेहा ने अपने इस सरप्राइज बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नेहा इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं और सरप्राइज भी क्योंकि उन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था।

गोदभराई रस्म की सारी तैयारियां अंगद ने खुद की थी।

इस स्पेशल डे पर खास केक बनाया गया। नेहा की गोदभराई में उनकी बेटी मेहर भी शामिल हुईं।

वह व्हाइट फ्राॅक में बेहद क्यूट दिखीं। मेहर ने हाथ में ब्लू बैलून थाम रखा था जिस पर छोटे-छोटे पैर के निशान थे।

वहीं नेहा की बात करें तो उन्होंने पर्पल आउटफिट कैरी की थी,जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही थी। नेहा ने सोहा अली खान और बाकी दोस्तों संग जमकर मस्ती की।

वहीं खूबसूरत सप्राइज मिलने के बाज नेहा ने पति अंगद पर भी खूब प्यार लुटाया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर नेहा ने लिखा-'मुझे नहीं पता था कि आज का दिन इस तरह से निकलेगा... सबसे प्यारी "सरप्राइज" बेबी शॉवर प्रेग्नेंट लेडी.... मै शुक्रगुजार हूं उन लोगों को जिन्होंने इसे खास बनाया। आई लव यू ऑल।' फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें नेहा और अंगद ने साल 2018 में दिल्ली के एक गुरूद्वारे में गुपचुप शादी रचाई थी। सोशल मीडिया शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

गुपचुप शादी करने के पीछ नेहा की पहली प्रेग्नेंसी सामने आई थीं जिसका खुलासा शादी के कुछ महीने बाद हुआ था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी के करीब तीन महीने बाद इस खुलासा किया कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट थीं। शादी के 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा। सोशल मीडिया पर नेहा बेटी संग तस्वीरें शेयर करती है। 

Content Writer

Smita Sharma