2 Month Celebration: लाडले को सीने से लगा ममता में डूबी नेहा धूपिया, मां-बेटे की खूबसूरत तस्वीरों पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

12/4/2021 10:16:57 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। नेहा ने इसी साल अक्टूबर में दूसरी मां बनीं। उन्होंने  एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। नेहा आए दिन अपने लाडले की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि शेयर की इन तस्वीरों में नेहा ने कभी भी अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया।

PunjabKesari

वहीं अब नेहा का लाडला 2 महीने का हो गया है ऐसे में एक्ट्रेस ने बेटे संग बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में मां और बेटा दोनों व्हाइट आउटफिट में दिख रहे हैं। नेहा लाडले को सीने से लगाए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नेहा के चेहरे पर सुकून देखा जा सकता है। नेहा बच्चे को गोद में लेकर ममता से लबरेज नजर आती हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों के साथ नेहा ने लिखा- 'दो महीने अपने बच्चे को अथक प्यार...उफ्फ मेरा दिल भरा हुआ है।' इस तस्वीर को देखकर फैंस के साथ सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।  

PunjabKesari

इससे पहले अंगद बेटी अपने बच्चे को दूध पिलाते हुए नजर आए थे। उन्होंने इसकी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीर में अंगद अपने डेढ़ महीने के बच्चे को गोद में लिए लिविंग रूम में बैठे हैं और दूध पिला रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

 

उन्होंने बच्चे को गोद में पकड़ रखा है और बोतल से उसे दूध पिला रहे हैं। वह अपने बेटे के चेहरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा-'इंतजार नहीं।' इसके साथ ही मैनक्रशमंडे हैशटैग भी लगाया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे और उसी साल नवंबर के महीने में उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया था। दरअसल, नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं और फिर उन्होंने अचानक से शादी कर ली। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News