नन्हीं परी को सुलाते दिखे अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने शेयर की क्यूट तस्वीर

12/1/2018 4:37:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। परिवार वालों के साथ-साथ फैंस इस खुशखबरी को सुनने के लिए काफी उत्साहित थे। नेहा और अंगद बेदी की बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी है। हाल ही में नेहा ने थोड़ी देर पहले ही बेटी और पति अंगद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

इस तस्वीर में अंगद बेदी बेटी मेहर को अपने सीने पर लिटाए हुए बेहद क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों के इस क्यूट अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर को देखकर तो एेसा लग रहा है कि अंगद अपनी नन्हीं परी को सुलाते हुए खुद ही सो गए हैं। मेहर और अंगद की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा और अंगद ने इसी साल 10 मई को गुपचुप तरीके शादी कर सबको हैरान कर दिया था।

दोनों ने गुरूद्वारे में आनंद कारज रस्मों के अनुसार शादी की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें शेयर कर दी थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो बेटी को जन्म देने के 10 दिन बाद नेहा दोबारा काम पर लौट चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी।

दरअसल, नेहा एक कंपनी की एड करने वाली हैं। इसके अलावा नेहा इन दिनों अपने चैट शो नो फिल्टर नेहा 3 के जरिए छाई हुईं हैं।

नेहा ने प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय किया। वह अक्सर बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाती नजर आईं। नेहा भले ही प्रेग्नेंट थीं लेकिन वो लगातार अपने काम में बिजी थीं। 

 

Neha