मां संग हरमंदिर साहिब पहुंची एक्ट्रेस नेहा धूपिया, दोनों हाथ जोड़ गुरुद्वारे के सामने नतमस्तक हुईं Mrs Bedi

5/25/2022 1:50:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हाल ही में मां मनपिंदर के साथ धार्मिक स्थल गोल्डन टेंपल पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में नेहा गुरूद्वारे के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं।

लुक की बात करें तो नेहा पीच कलर से सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा है। इसके साथ ही उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया है।

वहीं उनकी मां व्हाइट सूट में नजर आ रही हैं। स्वर्ण मंदिर की तस्वीरों को शेयर करते हुए भी नेहा ने 'गुरु 'मेहर' करें' लिखा है। फैंस नेहा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


बता दें नेहा धूपिया ने 2018 में अंगद बेदी संग गुरुद्वारे शादी में शादी रचाई थी।  इसी साल (2018) नेहा धूपिया ने अपनी पहली बेटी मेहर को जन्म दिया था। वहीं 3 अक्टूबर 2021 को कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी जिसका नाम गुरिक बेदी रखा।  

Content Writer

Smita Sharma