AWW! ''गुरिक बेदी'' 4 महीने बाद नेहा के किया बेटे का नामकरण, स्विमिंग पूल में मस्ती करती ''हैप्पी फैमिली'' की इन तस्वीरों ने चुराया फैंस का दिल

1/8/2022 3:22:59 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी बीते साल अक्टूबर में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। नेहा धूपिया ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वैसे तो नेहा आए दिन लाडले संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन कभी उन्होंने उसका चेहरा नहीं दिखाया। दरअसल, नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखते हैं। उन्होंने अभी तक अपनी बेटी मेहर के चेहरे को भी फैंस को नहीं दिखाया है। इतना ही नहीं उन्होंने अभी तक अपने बेटे के नाम का भी खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब लगभग 4 महीने बाद नेहा ने बेटे का नाम फैंस को बता दिया है।

PunjabKesari

नेहा ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बेटे के नाम का खुलासा किया। नेहा और अंगद ने अपने लाडले का नाम 'गुरिक बेदी' रखा है। शेयर की तस्वीरों की बात करें तो एक तस्वीर में नेहा पति, बेटे और बेटी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तस्वीर में वह पूल के अंदर बेटे को गोद में उठाए दिख रही हैं।  नेहा धूपिया ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- हमारा बेबी बॉय गुरिक। फैंस हैप्पी फैमिली की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)


ये है नाम का अर्थ

नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटे गुरिक के नाम का अर्थ भी बताया। उन्होंने कहा-'गुरिक का अर्थ है ईश्वर के साथ एक। भगवान से एक और दुनिया के तारणहार। यह एक अलग नाम है और वह इस नाम को पसंद करती हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी की थी। इसी साल नेहा धूपिया ने अपनी पहली बेटी मेहर को जन्म दिया था। वहीं 3 अक्टूबर 2021 को कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News