फैमिली संग बेटे को लेकर हाॅस्पिटल से घर लौटीं नेहा धूपिया, लाडले को बांहों में थाम प्यार यूं सहलाती दिखीं एक्ट्रेस

10/8/2021 8:09:55 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। 41 की नेहा धूपिया ने 2 अक्टूबर को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वहीं अब एक्ट्रेस को हाॅस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। वीरवार शाम नेहा को ति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ हाॅस्पिटल के बाहर स्पाॅट किया गया।

इस दौरान नेहा लाडले को बांहों में थामे हुए दिखीं। मां की गोद में न्यूबाॅर्न बेबी सकून से सो रहा है। वहीं नेहा  प्यार से उन्हें सहला रही हैं। बेटे का चेहरा सामने ना आए इसलिए नेहा लाडले के फेस पर हाथ रखा था।

वहीं इस दौरान लाडली मेहर को पापा अंगद बेदी गोद में दिखी। हाॅस्पिटल से निकलने के दौरान नेहा धूपिया की उनके भरे पूरे परिवार के साथ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं।

इससे पहले नेहा धूपिया और अंगद बेदी की लेबर रूम के अंदर की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें अंगद बेदी दर्द से तड़पतीं ना धूपिया को हौसला देते दिखाई दे रहे हैं। 

नेहा ने पहले खुलासा किया था कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी पहली प्रेग्नेंसी की तुलना में कठिन थी। जब नेहा को अपनी प्रेग्रेंसी के बारे में पता चला था उस समय उन्हें पति अंगद के कोविड 19 होने के बारे में पता चला था। 

बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने साल 2018 में शादी कर ली थी। कपल ने अपने शादी की भनक तक भी किसी को नहीं लगने दी। शादी के कुछ महीनों बाद ही कपल के घर नन्हीं परी का जन्म हुआ था। कपल ने अपनी लाडली का नाम मेहर रखा है। 

Content Writer

Smita Sharma