'हम उन चीजों को संभाले हैं, जो आप हमें देकर गए..नेहा धूपिया ने ससुर बिशन सिंह को किया याद, शेयर किए कुछ यादगार लम्हें

11/1/2023 10:15:39 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अंगद बेदी के पिता और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर बिशन सिंह बेदी का 21 अक्टूबर को देहांत हो गया था, जिसके गम से वे अभी तक भी उबर नहीं पाए हैं। नेहा और अंगद हर पल अपने पिता को याद कर भावुक हो जाते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ससुर को याद में कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

मंगलवार को नेहा धूपिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस और उनके पति अंगद पिता के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में नेहा के बच्चे अपने दादा बिशन सिंह बेदी के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अन्य एक फोटो में पूरी बेदी फैमिली एक साथ नजर आ रही है।

 

इन तस्वीरों के कैप्शन में नेहा ने लिखा है- ''हम उन सभी चीजों को संभाले हुए हैं, जो आप हमें देकर गए हैं। जिनमें खुशी, साहस, यादें, नैतिक मूल और ताकत शामिल हैं। आप हमारे दिल और दिमाग में हमेशा हो। काश लाइफ कुछ गुजरे लम्हें लौटा दे। हम ही जानते हैं कि इस वक्त में कैसा गुजर रही है।''


बता दें, बीते दिन एक्टर अंगद बेदी दुबई से 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल जीतकर इंडिया वापस आए हैं। हालांकि, इस जीत पर एक्टर अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गए। वहीं, नेहा धूपिया ने अपने पति का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया था।


 

Content Writer

suman prajapati