महिला के साथ हिंसक घटना का वीडियो देख खोला नेहा धूपिया का खून, बोलीं 'इस शख्स को सबक सिखाना जरूरी'

7/1/2020 9:26:04 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस नेहा धूपिया बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा लड़कियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाती हैं। फिर उसके लिए उन्हें वाहवाही मिले या ट्रोल होना पड़े, कतई चिंता नहीं करती। बता दें सोशल मीडिया पर महिला के साथ हिंसक घटना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख नेहा का खूब खोल गया और एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर रिट्वीट कर अपनी आवाज उठाई। 

 

दरअसल, ये महिला हिंसा का वीडियो कृष्णमूर्ति नाम की एक महिला ने शेयर किया है। कैप्शन ने उस महिला ने लिखा,'बेहद चौंकाने वाला वीडियो, उसने सिर्फ आंध्र प्रदेश डिपार्टमेंट डिप्टी मैनेजर भास्कर को मास्क पहनने के लिए कहा था और इस शख्स ने कॉन्ट्रेक्ट वर्कर उषा को लोहे के डंडे से ऑफिस में पीटना शुरू कर दिया। ये घटना शनिवार को नेल्लोर में घटी है। इस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।'

 

ये वीडियो देखते ही नेहा धुपिया का खूब खोल उठा और इस पर रिट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये हो क्या रहा है। इस आदमी और उसके जैसे कई लोग जो उसके जैसी हरकतें करते हैं, उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। हर कोई जानता है कि उसकी जगह कहां है। समझ नहीं आता लोगों को इतना अहंकार, गुस्सा   आता कहां से है।'
वीडियो में देखा जा सकता है कि भास्कर संविदा ऑफिस में आते ही महिला कर्मचारी के बाल खींचकर उसको पीटने लगता है और बाद में लोहे के डंडे से भी उसे मारता है। पुलिस ने इस मामले में केस को दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

Edited By

suman prajapati