बेबी बंप के साथ ने नेहा ने करवाया करवाया दिवाली फोटोशूट, शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

11/9/2018 11:05:04 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने इंस्टा पर पति अंगद के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। यह तस्वीरें उनके दिवाली पार्टी लुक की हैं। तस्वीर में वह रेड कलर की ड्रेस पहने काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अपना एक हाथ बेबी बंप पर रखा हुआ है। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अंगद नेहा का काफी ख्याल रख रहे हैं।

नेहा और अंगद ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए। खबरों की मानें तो नेहा नवंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।   

वर्कफ्रंट की बात करें अंगद को आखिकी बार फिल्म सूरमा में देखा गया था। वहीं नेहा ने भी तो प्रेग्नेंसी के बावजूद कोई ब्रेक नहीं लिया। वहीं नेहा का चैट शो 'नो फ‍िल्टर नेहा' का तीसरा सीजन शुरू होने वाला है,जिसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। 

 

\\\

 

 

 

 

 


 

Neha