हनीमून मना रही नेहा धूपिया की पति के साथ मस्ती करते की हॉट तस्वीरें आई सामने

8/14/2018 3:00:59 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों पति अंगद बेदी के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें नेहा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

तस्वीरों में दोनों की लव कैमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है। नेहा हॉट अंदाज में पति अंगद के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। नेहा की ये तस्वीरें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। 

 

सोनम कपूर की शादी के चंद रोज़ के बाद अचानक ही पता चला था कि नेहा और अंगद ने भी एक दूसरे से शादी कर ली है। बता दें कि नेहा आखिरी बार फिल्म तुम्हारी सुलु में नज़र आई थीं। हालांकि नेहा वेब सीरीज़ ‘लस्ट स्टोरीज़’ में भी नज़र आ चुकी हैं।

 

 

नेहा बॉलीवुड फिल्म 'जूली' और 'दे दना दन' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। वहीं, अंगद बेदी की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘सूरमा’ में नज़र आए थे। इसके अलावा अंगद सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है में भी काम कर चुके हैं।

 

 

 

Konika