हैप्पी बर्थडे मेरे सोलमेट..पति अंगद को बाहों में भर नेहा ने खूब लुटाया प्यार, तस्वीरों लिप लाॅक करता दिखा कपल

2/6/2024 12:57:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी आज (6 फरवरी) को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे के खास दिन पर हर कोई अंगद बेदी को ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहा है। वहीं उनकी पत्नी नेहा धूपिया ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया। नेहा ने इंस्टा पर अंगद बेदी संग कुछ प्यार भरी तस्वीरें शेयर की हैं।

 

तस्वीरों में कपल एक-दूजे में खोया नजर आ रहा है। नेहा पति को बाहों में भर कर खूब प्यार लुटा रही हैं। एक तस्वीर में वह अंगद के गाल पर किस कर रही हैं।

 

वहीं एक तस्वीर में कपल को लिपलाॅक करते देखा जा सकता है। नेहा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-'हैप्पी बर्थडे मेरे सोलमेट, मेरे रुम पार्टनर और मेरे चेक मेट।आई लव यू सो मच।'

नेहा ने देर रात भी अंगद को बर्थडे विश किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अंगद अपनी बेटी के साथ सोते नजर आ रहे हैं।वीडियो में नेहा हैप्पी बर्थडे का टैग लेकर अंगद के पास जाती हैं और उन्हें विश करती हैं।

इस वीडियो के साथ नेहा ने लिखा-अनिवार्य आधी रात की इच्छा... मैं तुमसे इतना प्यार करती हूँ कि मैंने जगाया नहीं 😍😂 !!!! जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार, मेरी जिंदगी, मेरी दुनिया @अंगदबेदी…।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

नेहा धूपिया ने 10 मई, 2018 को एक निजी समारोह में अंगद बेदी से शादी की। शादी से 6 महीने बाद ही पहले नेहा धूपिया ने बेटी को जन्म दिया, क्योंकि वह पहले से ही प्रेग्नेंट थीं। कपल ने अपनी लाडली का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा। वहीं 3 अक्टूबर 2021 में कपल के घर नन्हें बेटे की किलकारी गूंजी जिसका नाम गुरिक रखा। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma