पूल किनारे चिल करती दिखीं प्रेग्नेंट नेहा धूपिया, ब्लैक मोनोकनी में 41 की एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

9/17/2021 1:27:11 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं।नेहा धूपिया 41 साल की उम्र में दोबारा मां बनने वाली है। ऐसे में नेहा अपनी लाइफ के इस खूबूसरत फेस को और भी एंजाॅय कर रही हैं। उनके इस इंजॉयमेंट की झलक सोशल मीडिया पर आसानी से देखी जा सकती है।

हाल ही नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में नेहा धूपिया पूल किनारे चिल करती दिख रही हैं।

वह ब्लैक मोनोकनी में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रहे हैं। ओपन हेयर्स और ब्लैक गाॅग्लस उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

कुछ दिनों पहले ही अंगद बेदी ने नेहा के लिए सप्राइज बेबी शावर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सोहा अली खान समेत नेहा के कई दोस्तों ने शिरकत की थी।

नेहा के बेबी शावर पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो नोहा आने वाले 2-3 महीनों में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती है। 

नेहा धूपिया ने  2018 में अचानक एक्टर अगंद बेदी से शादी कर ली थी। इसके बाद ये बात सामने आई थी कि वे प्रेग्नेंट है लेकिन कपल ने हमेशा इस बात को नकारा। हालांकि जब बेबी बंप दिखने लगा तो उन्होंने यह बात मानी कि वे शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। शादी के 6 महीने बाद नेहा के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी थी। नेहा ने नवंबर में बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मेहर है।

Content Writer

Smita Sharma