नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ सेलिब्रेट की दीवाली, एक-दूसरे को निहारता दिखा कपल

11/5/2021 11:22:48 AM

मुंबई. 4 अक्तूबर को दीवाली का क्रेज स्टार्स में भी खूब देखने को मिला। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ घर पर दीवाली सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


तस्वीरों में नेहा येलो ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं अंगद व्हाइट कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। इस लुक में नेहा और अंगद काफी जच रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें नेहा ने 3 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म की खुशखबरी अंगद ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी। 

Content Writer

Parminder Kaur