1 साल की हुई सोहा की बेटी इनाया, नेहा ने किस करके दी बधाई

9/29/2018 5:10:44 PM

मुंबईःबाॅलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और कुणाल खेमु की बेटी इनाया नौमी खेमू आज पूरे 1 साल की हो गई है। हाल ही में नेहा धूपि‍या ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके पहले बर्थडे पर बधाई देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं।

 

इन तस्वीरों में नेहा, अंगद संग और कुणाल पूल में एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इनाया मां सोहा अली संग पूल साइड पर बैठी हैं। तस्वीरों में नेहा इनाया के गालों पर किस करती दिख रही हैं। इसके अलावा अंगद भी बर्थडे गर्ल को प्यार से पुचकारते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

 

इनाया के  बर्थडे से पहले सोहा और कुणाल ने उनका हाफ बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। इनाया मार्च में जब 6 महीने की हुईं थीं तो उनका ये बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। सोहा ने इनाया को उनके पहले बर्थडे पर मिल रहे तोहफों को भी इंस्टा पर शेयर किया है।

 

बता दें कि इनाया अपने बड़े भाई तैमूर की तरह ही लोगों की बीच काफी पॉपुलर हैं। आए दिन उनकी क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर को लोग काफी पसंद करते हैं।

 

सोहा को अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट किया जाता है। बेटी के साथ वक्त बिताने और उसका ख्याल रखने के लिए सोहा ने 1 साल तक फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है।

 

 

Neha