बेबी शावर पार्टी में नेहा ने पति और फ्रेंडस के साथ की मस्ती, देखें INSIDE तस्वीरें

10/1/2018 10:56:02 AM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उनके पति अंगद बेदी ने नेहा के लिए ग्रैंड बेबी शावर पार्टी का सरप्राइज का आयोजन किया। इस पार्टी में नेहा और अंगद के कई फ्रेड्स भी शामिल हुए।

हाल ही में इस पार्टी की कुछ इन्साइड तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं। तस्वीरों में नेहा और अंदग केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सभी काफी खुश दिखाई दिए। पार्टी मेें सोहा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा और इनके अलावा करण जौहर, प्रिटी जिंटा, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार्स ने हिस्सा लिया।

इस खास मौके पर नेहा के पैरेंट्स भी शामिल थे। इस बेबी शावर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि नेहा और अंगद ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए।

 

खबरों की मानें  तो नेहा नवंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रेग्नेंसी के बावजूद भी नेहा कोई ब्रेक नहीं लेने वाली है। नेहा का चैट शो 'नो फ‍िल्टर नेहा' का तीसरा सीजन शुरू होने वाला है,जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

Angad bedi & Neha dhupia cut the cake at their Baby Shower function. . #AngadBedi #NehaDhupia

A post shared by CelebShine (@celebshineofficial) on

 

Neha