पति अंगद बेदी के साथ अर्पिता खान की ईद पार्टी में नेहा धूपिया ने की शिरक्त, रेड एंड ग्रे प्लाजो सूट में बेहद गॉर्जियस दिखी एक्ट्रेस

5/4/2022 11:33:09 AM

मुंबई. 3 मई को ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने शानदार पार्टी रखी, जहां कई स्टार्स ने शिरक्त की। एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी पति अंगद बेदी के साथ पहुंची। कपल की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो नेहा रेड और ग्रे प्लाजो सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने पंजाबी जूती पहनी हुई है। लाइट मेकअप और बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

नेहा के कानों के झूमके उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही है। वहीं अंगद ब्लू कुर्ते और ब्लैक पजामे में दिखाई दे रहे हैं।

कपल एक-साथ खूब जच रहा है। नेहा और अंगद कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।


बता दें नेहा और अंगद के अलावा कियारा अडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन, शहनाज गिल, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडिस, एकता कपूर, दीया मिर्जा और करण जौहर सहित अन्य स्टार्स ने पार्टी में खूब चार चांद लगाए। 

Content Writer

Parminder Kaur