Birthday Celebration:लाडली के बर्थडे पर नेहा धूपिया का स्पेशल पोस्ट- ''3 साल पहले 11:25 पर मेरा दिल मेरे शरीर के बाहर धड़कने लगा''

11/20/2021 11:02:31 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अगंद बेदी के लिए 18 नवंबर का दिन बेहद खास था। इस दिन कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। 18 नवंबर 2018 को नेहा के घर नन्हीं परी का जन्म हुआ जिसका नाम कपल ने मेहर धूपिया बेदी रखा।

PunjabKesari

अब मेहर 3 साल की हो गई ऐसे में बेटी के बर्थडे पर कपल ने खास पोस्ट शेयर किया जो इस समय काफी सुर्खियों में हैं। नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटी मेहर संग एक तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

तस्वीर में एक्ट्रेस स्वेटर के साथ शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं मेहर उनके पास खड़ी हैं। इसे शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- 'इस दिन 3 साल पहले, 11:25 पर सुबह के समय...मेरा दिल मेरे शरीर के बाहर धड़कने लगा...हमारी बेबी गर्ल....। आपने हमें सिखाया कि, प्यार क्या होता है...हैप्पी बर्थडे...हमारी लिटिल यूनीकॉर्न मम्मा के पास शब्द कम पड़ गए हैं (जो कभी नहीं होता है)।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

 

वहीं अंगद बेदी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा-'आप हर दिन मुझे बेहतर बनाना चाहती हैं। मैं आपके प्रति अपना प्यार जाहिर नहीं कर सकता। भगवान का और आपकी प्यारी मां का आपको इस दुनिया में लाने के लिए और आपका हमें पेरेंट्स चुनने के लिए शुक्रिया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

बेटी के बर्थडे पर दी यूनिकॉर्न थीम पार्टी

अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने बेटी का मेहर धूपिया का गुरुवार को धूम-धाम से बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर कपल ने यूनिकॉर्न थीम पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में कपल ने अपनी सबसे खास दोस्त सोहा अली खान को भी बुलाया था। सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ मेहर के बर्थडे पर पहुंची थी। सोहा ने मेहर के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जन्मदिन के मौके पर इनाया और मेहर को यूनिकॉर्न के खिलौनों के साथ खेलता हुए देखा गया। तस्वीरों में छोटी सी बच्चियों की क्यूटेस ओवरलोडेड लगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

 नेहा और अंगद बेदी ने मई 2018 में एक- दूसरे से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद यह कपल मेहर के माता- पिता बने। वहीं, नेहा और अंगद ने इसी साल 19 जुलाई को नेहा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान किया था। दोनों ने 3 अक्टूबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। नेहा ने प्यारे से बेबी बाॅय को दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News