अंगद से शादी का एक महीना पूरा होने पर नेहा ने खास ट्वीट कर जाहिर की खुशी

6/11/2018 10:55:30 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से शादी रचाई। इस शादी की खबर नेहा ने किसी को भी नहीं दी थी। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिक्ख रीति-रिवाज से शादी की।

बीते रोज़ नेहा और अंगद की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। हाल ही में नेहा ने ट्वीट के ज़रिए अपनी खुशी ज़ाहिर की।

नेहा ने पोस्ट में लिखा- एक महीना पूरा हुआ...जिंदगी भर साथ रहेंगे.. लव यू अंगद बेदी। 

बता दें कि नेहा और अंगद एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों कई मौको पर एक साथ नजर आए।

यही नहीं सोशल मीडिया पर भी अक्सर ही दोनों एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

Punjab Kesari