हाथों में चुड़ा पहन पति अंगद का हाथ थामें हनीमून के लिए रवाना हुईं नेहा धूपिया

5/11/2018 12:31:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कल एक्टर अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हाल ही में दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। बताया जा रहा है कि नेहा पति अंगद के साथ यूएसए के लिए रवाना हो गईँ हैं। इस दौरान नेहा और अंगद एक दूसरे का हाथ थामें हुए काफी सुंदर लग रहे थे।

तस्वीरों में नेहा ब्लू मैक्सी ड्रेस के साथ हाथों में चूड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं अंगद ब्लैक जैकेट और ब्लू पैंट के साथ कैप पहने हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। तस्वीरों में नेहा बेहद खुश नजर आईं और दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिए। 

बता दें कि नेहा और अंगद ने ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचाई जिसमें उनके परिवार और कुछ खास लोग शामिल हुए।

इनके शादी की किसी को कानोंकान खबर नहीं थी। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया।

नेहा ने शादी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला..आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की, हैलो हसबैंड! वहीं अंगद बेदी ने शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने फैंस से मिसेज बेदी को हैलो करने के लिए कहा।

 


 

Punjab Kesari