फिर मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, ब्लैक बाॅडीकाॅन ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

7/19/2021 10:55:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के हाॅट कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। नेहा ने हाल ही में एक क्यूट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को अनाउंस किया। तस्वीर में नेहा के साथ उनकी बेटी मेहर और पति अंगद बेदी नजर आ रहे हैं। तीनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नेहा ब्लैक बाॅडीकाॅन ड्रेस में बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

PunjabKesari

वहीं अंंगद एक हाथ से बेटी मेहर को गोद में उठाए हुए हैं और उनका दूसरा हाथ बेबी बंप पर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

 

नेहा ने अपने प्रेग्नेंसी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ='हमें कैप्शन को तय करने में 2 दिन लगे… और सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे वह था भगवान आपका धन्यवाद...।' 

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 3 साल पहले एक्टर अंगद बेदी से शादी की थी।नेहा ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से एक्टर अंगद बेदी संग दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उनके बेटी मेहर का जन्म हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News