बर्थडे पार्टी में नेहा भसीन ने टेबल पर चढ़कर किया डांस, सिंगर का हद से ज्यादा बोल्ड लुक देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

11/18/2022 1:07:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन स्टार्स न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि बिग पार्टीज के लिए भी जाने जाते हैं। स्टार्स की पार्टियां किसी फिल्मी पार्टियों से कम नहीं होतीं। वह एक दिन में करोड़ों पैसा बहाते हैं और दोस्तों के साथ खूब धमाल करते हैं। ऐसा ही सब गुरुवार रात 'बिग बॉस 15' फेम नेहा भसीन की प्री-बर्थडे पार्टी में देखने को मिला। 18 नवंबर को नेहा भसीन ने अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को ग्रेंड प्री बर्थडे पार्टी दी, जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

नेहा भसीन की प्री-बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री से रश्मि देसाई, राजीव अदातिया, उमर रियाज और हिमेशा रेशमिया जैसे सितारे शामिल हुए। पार्टी ने बर्थडे गर्ल नेहा का सबसे हॉट लुक देखने को मिला। डीप नेक व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग शोर्ट स्कर्ट में वह बेहद बोल्ड दिखीं और दोस्तों के साथ खूब ठुमके लगाती नजर आईं।

 

 

सोशल मीडिया पर सामने वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा भसीन अपने दोस्तों संग चिकनी चमेली, मनाली ट्रांस, ब्लू है पानी-पानी जैसे गानों पर मस्त होकर डांस कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

वहीं एक सॉन्ग पर नेहा भसीन टेबल पर चढ़कर भी डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो के लिए कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

 


 

Content Writer

suman prajapati