रेड सूट..मांग टीका...पहाड़ी नथ... कोडी-नारियल से बने कलीरे...चांद का टुकड़ा लगी पहाड़ी दुल्हनिया बनीं नेहा बग्गा ने जीता दिल

12/11/2023 11:26:19 AM

मुंबई: 'बानी इश्क दा कलमा' फेम नेहा बग्गा इस समय सातवें आसमान पर हैं। नेहा बग्गा ने इसी साल अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज में एंट्री की। नेहा ने 9 नवंबर, 2023 को बाॅयफ्रेंड रेस्टी कंबोज संग शादी रचाई। शादी के बाद से ही नेहा अपने खास दिन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

वहीं अब नेहा ने अपनी कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह पहाड़ी दुल्हनिया बनी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो नेहा रेड कलर के सलवार सूट में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। पहाड़ी नथ,मांग टीका,सोने का नेकलेस,झुमके नेहा बग्गा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

वह अपने खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए नारियल और शंख से सजे हुए विशाल आकार के कलीरों को फ्लाॅन्ग कर रही हैं। इसके अलावा नेहा अपने सिन्दूर और मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।  वहीं रेस्टी पहाड़ी टोपी पहने नजर आए।

 

फैंस नेहा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ नेहा बग्गा ने लिखा-"कुत्थे राखन तेरा दिल आद्या @restykamboj। पहाड़न की शादी पहाड़ों में हो जाए और क्या चाहिए!"


बता दें नेहा बग्गा और रेस्टी ने इसी साल सगाई की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने   रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। 

Content Writer

Smita Sharma