अपनी नन्हीं परी संग अस्पताल के बाहर दिखे नेहा-अंगद, परिवार वाले भी दिखे साथ

11/23/2018 4:14:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। हाल ही में नेहा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

इन तस्वीरों में नेहा पति अंगद और परिवार के साथ कूल अंदाज में नजर आईं। तस्वीरों में नेहा बेटी मेहर को गोद में लिए हुए मुस्कुराते हुए पोज देती दिखीं। नेहा के साथ उनके सास ससुर और पति अंगद काफी खुश नजर आ रहे हैं।

नेहा ने बेटी का चेहरा अपने हाथों से छिपाया हुआ था। हालांकि  मेहर के दादा जी यानी अंगद के पिता बिशन सिंह पोती की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। नेहा ने प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय किया। वह अक्सर बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाती नजर आईं। नेहा भले ही प्रेग्नेंट थीं लेकिन वो लगातार अपने काम में भी बिजी हैं। 

बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने 10 मई को गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्मों के अनुसार शादी की थी।इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए की थी।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा इन दिनों अपने चैट शो नो फिल्टर नेहा 3 के जरिए छाई हुई है। बीते दिनों नेहा के इस शो में उनके पति अंगद बेदी पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेहा की प्रेग्नेंसी पर कई खुलासे किए। 

Neha