ताज़ा हुईं यादेंः नीतू ने जयपुर मंदिर से शेयर की पति ऋषि और बेटे रणबीर की पुरानी तस्वीर, ''30 साल बाद'' फिर किए उसी टेम्पल के दर्शन

11/27/2022 11:03:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे हसीन कपल्स में से एक थी, लेकिन साल 2020 में एक्टर के निधन से दोनों की ये जोड़ी टूट गई। भले ही ऋषि अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वह हर दम याद बनकर अपनी पत्नी नीतू के दिल में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्सर खास मौकों पर ऋषि के साथ बिताए पलों की यादें ताजा करती रहती हैं। अब हाल ही में नीतू कपूर जयपुर मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां उनकी पति संग यादें फिर से ताजा हो गईं। 

 


दरअसल, नीतू कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आईं, जहां उन्होंने मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान नीतू के साथ पिंकसिटी के फेमस फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल और उनके बेटे अभिमन्यु भी साथ नजर आए। यह वहीं मंदिर है, जहां एक्ट्रेस 30 साल पहले अपने पति ऋषि कपूर के साथ आई थीं। ऐसे में नीतू की वह यादें फिर से ताजा हो गईं। एक्ट्रेस ने पति संग उस दौरे और हाल ही में दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "30 साल बाद @raj_bansal के साथ उसी मंदिर में इस बार अपने बेटे के साथ गए।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

इस दौरे को लेकर हाल ही में राज बंसल ने बताया कि 33 साल पहले मैंने जैन टेम्पल में ऋषि के साथ फोटो क्लिक करवाई थी, उसमें उस वक्त हमारे साथ रणबीर कपूर भी था। आज मैंने उसी जगह नीतू के साथ फोटो क्लिक करवाई, जिसमें मेरा बेटा अभिमन्यु साथ में था। अभिमन्यु ने रणबीर के उसी अंदाज में घूटने पर बैठकर फोटो में पोज दिया। इन फोटोज को देखकर मैं और नीतू काफी इमोशनल हो गए।

 

 

 

पहली ऋषि अपने दोस्त और बेटे रणबीर के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं लेटेस्ट तस्वीर में नीतू अपने दोस्त और उसके बेटे के साथ उसी मंदिर में नजर आ रही हैं।

 


नीतू कपूर के काम की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में देखा गया था। फिल्म में नीतू के अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आए थे।
 
 

Content Writer

suman prajapati