Video: ''घाघरा'' सॉन्ग पर डांस करती दिखीं नीतू सिंह, फैंस बोले-''रणबीर-आलिया की शादी के लिए प्रैक्टिस..''
10/10/2020 4:21:20 PM
मुंबई. एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। नीतू अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नीतू का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में नीतू बेटे रणबीर कपूर की फिल्म के गाने घाघरा पर डांस करती नजर आ रही है। ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद नीतू कपूर का यह पहला वायरल वीडियो है और लोग उन्हें खुश देखकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। इसके साथ फैंस कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। क्या वो इस गाने पर इसलिए डांस सीख रही हैं क्योंकि उन्हें रणबीर और आलिया की शादी पर डांस करना है? इस वीडियो को फेमस कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में राजेंद्र नीतू को डांस स्टेप्स सिखा रहे है।
बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबर है कि दोनों साल के अंत में शादी करने जा रहे हैं। इसलिए नीतू के इस डांस वीडियो को रणबीर और आलिया की शादी से जोड़ा जा रहा है।