यादों में चिंटू जीः 70वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू ने दिवंगत ऋषि कपूर को किया विश, पति संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

9/4/2022 12:10:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर चिंटू जी यानी ऋषि कपूर दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनका 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। भले ही वह अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादों का सिलसिला जारी रहता है। आज दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैंस और करीबी एक्टर को नम आंखों से याद करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने पति ऋषि कपूर भावुक दिल से याद किया है और उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

PunjabKesari

 

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति ऋषि संग एक अनसीन तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति को गर्दन से पकड़कर हंसाती नजर आ रही हैं और खुद भी प्यारी स्माइल दे रही हैं। इस दौरान ऋषि चेहरे पर बड़े सारे ट्रांसपेरेंट गॉग्ल और नीतू भी चश्मा लगाए खूबसूरत लग रही हैं।

 

बता दें, नीतू कपूर और ऋषि कपूर कभी-कभी, खेल खेल में, दूसरा आदमी, धन दौलत, रफू चक्कर, जिंदा दिल और अमर अकबर और एंथोनी जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। वहीं हाल ही में नीतू को फिल्म जुग जुग जीयो में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ देखा गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News