बेटे रणबीर और होने वाली बहू आलिया संग नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर, कहा -''मेरी दुनिया''

6/29/2021 8:56:09 AM

मुंबई बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के क्यूट लव बर्ड्स हैं। दोनों का रिश्ता जग जाहिर है। आलिया और रणबीर को अक्सर एक-दूसरे की फैमिली के साथ टाइम स्पैंड करते देखा जाता है। इतना ही नहीं आलिया कई बार कपूर फैमिली के दुख सुख में कंधे से कंधा मिलाए खड़े देखा जाता है। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। वहीं अब लगता है कि दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी आलिया को अपनी होने वाली बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है।

PunjabKesari

इस बात का अंदाज उनकी लेटेस्ट तस्वीर से लगाया जा सकता है। दरअसल, नीतू ने हाल ही में एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में नीतू एक्ट्रेस नीतू कपूर संग बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा साहनी, समारा साहनी और आलिया भट्ट कैमरे की ओर पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

 

तस्वीर में देखा जा सकता है आलिया, नीतू कपूर के साथ बैठी नजर आ रही हैं। जहां आलिया ने गोल्डन हूप इयररिंग्स के साथ पिंक कलर का टॉप कैरी किया है। वहीं नीतू कपूर ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं जबकि रिद्धिमा पिंक कलर का टॉप, बेटी समारा साहनी व्हाइट कलर का टॉप और रणबीर कपूर ब्लैक लर की टी-शर्ट में काफी हैंडसम कग रहे हैं।  तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने मेरी दुनिया लिखा है।  फैंस फोटो को रणबीर और आलिया की शादी से जोड़कर देख रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि आलिया और रणबीर  लॉकडाउन में एक साथ ही रह रहे थे। रणबीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके कुछ दिन बाद आलिया का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। कोरोना निगेटिव होने के बाद दोनों छुट्टियां मनाने मालदीव भी गए थे। यहां से दोनों ने काफी तस्वीरें शेयर की थीं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे।। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन,मौनी राॅय, डिंपल कपाड़िया हैं। इसके अलावा आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।  वहीं रणबीर जल्द ही श्रद्धा कपूर संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। नीतू कपूर के काम की बात करें तो वह फिल्म 'जुग जुग जियो में दिखेंगी'। इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर, प्राजक्ता कोहली जैसे स्टार्स हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News