पति के निधन के दो महीनों बाद घर से बाहर निकलीं नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा भी दिखी साथ

7/2/2020 10:59:16 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गजर एक्टर ऋषि कपूर के निधन को दो महीने हो गए है। कपूर परिवार भी अब धीरे-धीरे  इस गम से उभर रहा हैं। नीतू आए दिन पति की याद में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही नीतू भी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

पति की मौत के दो महीनों बाद नीतू पहली बार घर से बाहर निकलीं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी दिखीं। रिद्धिमा पिता ऋषि की मौत के बाद से ही मां के साथ ही रह रही हैं और मां का पूरा ख्याल रख ही हैं।

ये दोनों एक क्लिनिक के बाहर स्पाॅट हुईं। हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों मां-बेटी गाड़ी से बाहर निकलती नजर आ रही हैं।

नीतू इस दौरान ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखीं। वहीं उनकी बेटी रेड टाॅप में दिखीं। नीतू और रिद्धिमा दोनों ने इस वक्त अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मास्क पहने हुए था।

हालांकि दोनों ने इस दौरान वहां मौजूद मीडिया कैमरों को इग्नोर किया और जल्दी ही वहां से निकल गई। 

बता दें कि रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू को गिफ्ट में एक डॉगी दिया है। नीतू कपूर ने जिसका नाम डूडल रखा है। बीते दिनों उन्होंने डूडल के साथ प्यार सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था' रिद्धिमा को इस प्यारे डूडल के लिए जितना शुक्रिया कहा जाए कम है।नीत सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को याद करते हुए अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।


 

Smita Sharma