फिल्म ''जुग जुग जियो'' की शूटिंग खत्म होने पर नीतू कपूर ने शेयर किया बूमरैंग वीडियो, कहा- सब को बहुत मिस करूंगी

12/24/2020 1:16:14 PM

मुंबई. एक्ट्रेस नीतू कपूर फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रही थी। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में हो रही थी। शूटिंग के दौरान नीतू कोरोना पॉजिटिव भी पाई गई थी। कोरोना को मात देने के बाद एक्ट्रेस ने काम पर दोबारा वापिसी कर ली थी। एक्ट्रेस ने अब फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने शूट के आखिरी दिन का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किए है। जिसमें एक्ट्रेस अपना मेकअप करवा रही है। जो काफी पसंद किए जा रहे हैं।

PunjabKesari
वीडियो में नीतू शूट के लिए तैयार हो रही है। उनके पास मेकअप आर्टिस्‍ट खड़े हैं जो उन्हें तैयार कर रहे हैं। इस दौरान नीतू स्नैक्स भी इंजॉय कर रही हैं। पास खड़े सभी लोगों ने मास्क पहना हुआ है। नीतू का मेकअप चल रहा है इसलिए नीतू ने मास्क नही लगाया है। वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा-  '#JJJ टीम के साथ आखिरी दिन, जो परिवार सी बन गई है। सभी को मिस करूंगी। फैंस इस वीडियो और तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें फिल्म 'जुग जुग जियो' में नीतू के अलावा एक्टर अनिल कपूर, एक्टर वरुण धवण और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी भी अहम भूमिका में हैं। राज मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News