नीतू ने फिल्म ''दो कलियां'' से शेयर किया वीडियो, एक्ट्रेस की क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस

5/6/2021 1:48:37 PM

मुंबई. एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अक्सर पुरानी यादें शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।


वीडियो में नीतू व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में नीतू काफी क्यूट लग रही है।  एक्ट्रेस काफी छोटी दिखाई दे रही है। नीतू 'मुर्गा-मुर्गी प्यार से देखे' गाने पर अभिनय करती हुई नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- '#dokaliya बहुत सारा मेकअप किया है'। फैंस एक्ट्रेस की क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें नीतू का यह वीडियो 1968 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दो कलियां' का है। नीतू ने इस फिल्म में बतौर बाल कलाकार काम किया था और एक्ट्रेस ने जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था।

 

Content Writer

Parminder Kaur