नीतू कपूर ने शेयर किया पति ऋषि के साथ न्यूयॉर्क का आखिरी ट्रिप वीडियो, पत्नी के साथ सड़कों पर गुनगुनाया था गीत

3/25/2021 5:22:03 PM

मुंबई. दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के निधन को 1 साल पूरा होने को है लेकिन उनका परिवार और फैंस उन्हें किसी न किस बहाने याद करते ही रहते हैं। ऋषि की पत्नी नीतू कपूर उनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में नीतू ने सोशल मीडिया एक्टर से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है।


नीतू ने प्रेयर मीट के तौर पर न्यूयॉर्क का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नीतू और ऋषि न्यूयॉर्क की सड़कों घूमते नजर आ रहे हैं। ऋषि चलते-चलते कुछ गुनगुना रहे हैं। अंधरे में लाइटों की जगमगाहट बेहद खूबसूरत नजारा पेश कर रही है। ऋषि नीतू से कह रहे है कि उसे देखो न। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें ऋषि का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। ऋषि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं नीतू कपूर के बेटे रणबीर कूपर कोरोना की चपेट में हैं। रणबीर ने खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है। इससे पहले अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान नीतू कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं और अब वह ठीक हो चुकी हैं।

Content Writer

Parminder Kaur