नीतू कपूर ने शेयर किया फोटोशूट वीडियो, कहा- वो करो जिससे तुम्हें खुशी मिले

3/28/2021 1:27:04 PM

मुंबई. एक्ट्रेस नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की मौत के बाद सोशल मीडिया और फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि एक्ट्रेस ने फिर खुद को संभालते हुए फिल्मों और सोशल मीडिया पर वापिसी भी की। अब एक्ट्रेस इंटरनेट पर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। वहीं एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'युग युग जियो' से भी पर्दे पर वापिसी करने जा रही है। हाल ही में नीतू ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।


वीडियो में नीतू वीडियो शूट करवाती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मल्टी कलर का फ्रॉक सूट पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पेयर की हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस अपना दुपट्टा फ्लॉन्ट कर रही है। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है।  वीडियो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- 'बस वो करें जो आपको खुशी देता है। हर दिन एक तोहफा है। इसलिए इसे सर्वोत्तम बनाएं।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें नीतू कपूर ने ये शूट सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12 ' के लिए करवाया था। एक्ट्रेस शो में खास गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। काम की बात करें तो नीतू बहुत जल्द फिल्म 'युग युग जियो' में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस के साथ अनिल कपूर, कियारा अडवाणी और वरुण धवन नजर आएंगे।

Content Writer

Parminder Kaur