नीतू को याद आए पति ऋषि कपूर के साथ बिताए प्यार भरे पल, शेयर किया पहला डांस वीडियो

1/29/2021 1:31:32 PM

मुंबई. दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को दुनिया से गए नौ महीने बीत चुके हैं। लेकिन उनका परिवार उन्हें भूल नही पाया है। एक्टर की पत्नी नीतू कपूर उनसे जुड़ी यादें शेयर करती रहती है। हाल ही में नीतू ने सोशल मीडिया पर पति ऋषि कपूर के साथ पुराना डांस वीडियो शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।


वीडियो में नीतू ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं ऋषि वाइट आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। जिसे उन्होंने ने ब्लैक स्वेटर के साथ टीम-अप किया हुआ है। इस लुक में दोनों काफी जच रहे हैं। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जिंदा दिल' के गाने 'शाम सुहानी' पर डांस कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- 'हमारा पहला डांस'। फैंस इस डांस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें ऋषि कपूर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके कारण 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था। विदेश में भी उनका इलाज करवाया गया था। लेकिन उन्हें फिर भी बचाया नही जा सका।

Parminder Kaur