ऋषि की याद में पत्नी नीतू कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, भावुक होकर लिखी ऐसी बात
5/19/2020 10:56:06 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद उनकी यादों का सिलसिला जारी है। आए दिन उनके करीबी, फैंस या फैमिली मैंम्बर्स उनकी याद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने एक फैमिली फोटो शेयर की है।
नीतू कपूर ने ऋषि की याद में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'काश ये फोटो हमेशा ऐसे ही रहती, जैसे ये है।' ऋषि की ये फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में नीतू और ऋषि कपूर के अलावा एक्टर रणवीर कपूर, बेटी रिद्धिमा और उनकी पोती भी नजर आ रही हैं।View this post on InstagramHow I wish this picture could remain complete as is ❤️
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
बीते दिनों बेटी रिद्धिमा ने भी पिता की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।View this post on InstagramA post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
बता दें एक्टर ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से 2 साल जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल को दुनिया छोड़ कर चले गए। 1 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम विदाई में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी।