Indian Idol 12: कंटेस्टेंट की क्यूटनेस देख नीतू को आई पति ऋषि कपूर की याद,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रणबीर ने सुनाया मजेदार किस्सा

3/26/2021 3:04:42 PM

मुंबई: 'इंडियन आइडल 12'  के वीकेंड के एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस  नीतू कपूर पहुंच रही हैं। इस शो का पूरा एपिसोड दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को डेडिकेट किया गया। इस दौरान नीतू कपूर को एक कंटेस्टेंट को देख ऋषि कपूर की याद आ जाती हैं।

PunjabKesari

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू कपूर कंटेस्टेंट दानिश के साथ डांसअपनी फिल्म 'खेल खेल में' के फेमस सॉन्ग 'एक मैं और एक तू' पर डांस परफॉर्म भी करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

 

इसके बाद वह दानिश को देख कहती हैं- क्या यह थोड़ा बहुत ऋषि जी जैसा नहीं दिख रहा? कुछ तो है एक सा। क्यूटनेस, स्माइल, कुछ तो है जो उनके जैसा है।'

PunjabKesari

रणबीर कपूर  सुनाएंगे किस्सा

इस दौरान ऋषि कपूर के बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों के साथ जुड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े  रणबीर कपूर इस दौरान एक ऐसा किस्सा सुनाएंगे,जिससे नीतू कपूर की आंखें नम हो जाएंगी।

PunjabKesari

बचपन का किस्सा शेयर करते हुए रणबीर कहते हैं कहा- 'मुझे याद है जब मैं और मेरी बहन छोटे थे तो मॉम ने मुझे क्लासिकल सिंगिंग क्लासेस में भर्ती किया था।' इसके बाद नीतू की बेटी रिद्धिमा भी स्क्रीन पर नजर आईं और उन्होंने कहा- 'मां आप हमारे फैमिली की मजबूत महिला हो, हस सभी आपसे प्यार करते हैं... आप हमारी टाइमलेस इंडियन आइडल हो।'

 

 

बता दें कि  पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। हाल ही में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर डेथ के 11 महीने पूरे होने पर नीतू कपूर ने एक खास पूजा रखी थी।  रणबीर बहन रिद्धिमा के साथ हवन करते दिखे थे।  इसके अलावा नीतू ने ऋषि को याद कर एक वीडियो शेयर किया था जो उनके आखिरी न्यूयॉर्क ट्रिप का था।वीडियो में दोनों न्यू यॉर्क की सड़क पर चकाचौंध के बीच मस्ती में चलते दिख रही हैं और ऋषि कपूर गुनगुनाते नजर आ रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News