ऋषि कपूर को लड़कियां इंप्रेस करने के टिप्स देती थी नीतू, चिन्टू ने एक्ट्रेस पर ही कर दिया था ट्राय

3/27/2021 3:15:16 PM

मुंबई. एक्टर ऋषि कपूर के निधन को 11 महीने बीत चुके हैं लेकिन उनका परिवार और फैंस उन्हें भुला नही पाए हैं। एक्टर पत्नी नीतू कपूर उनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। ऋषि और नीतू की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प रही है। नीतू ने कई शोज में अपनी प्रेम कहानी के कई किस्से सुनाए हैं। नीतू शो 'इंडियन आइडल 12' में नजर आने वाली है। इस शो में ऋषि को ट्रिब्यूट दिया जाएगा। इस शो के प्रोमो भी वायरल हुए थे। इस शो के दौरान अपनी प्रेम कहानी का मजेदार किस्सा शेयर किया है।

नीतू ने बताया- एक समय पर वह ऋषि को लड़कियों को रिझाने के टिप्स दिया करती थीं। हालांकि बाद में शायद यही टिप्स ऋषि ने नीतू के ऊपर इस्तेमाल कर लिए और वह उन्हें दिल दे बैठीं। टिप्स देने के कुछ समय बाद ऋषि ने नीतू को डेट करना शुरू कर दिया।


नीतू ने आगे बताया- एक बार ऋषि फिल्म की शूटिंग के लिए पैरिस गए थे। नीतू उस समय कश्मीर में थीं। अचानक उन्हें एक टेलिग्राम मिला जो ऋषि ने भेजा था। इस टेलिग्राम में ऋषि ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा वह नीतू को बहुत मिस कर रहे हैं और उन्हें बेहद प्यार करते हैं।


बता दें 22 जनवरी 1980 को ऋषि और नीतू शादी कर ली। इसके बाद 40 सालों तक नीतू ने ऋषि के सिवाय किसी अन्य व्यक्ति के साथ फिल्मों में काम नहीं किया। ऋषि के निधन के बाद नीतू फिर पर्दे पर वापिसी करने जा रही है। एक्ट्रेस फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ अनिल कपूर कियारा आडवाणी और वरुण धवन नजर आएंगे। ऋषि का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। एक्टर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे।

Content Writer

Parminder Kaur