''बहुत बहुत प्राउड..आलिया को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सासू मां नीतू कपूर को हुआ फक्र, रणबीर ने कैमरे में कैद किया पत्नी का खास पल

10/18/2023 1:41:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं। इस अचीवमेंट का जश्न  न सिर्फ आलिया ही मना रही हैं, बल्कि उनकी फैमिली को भी उन पर खूब प्राउड है। एक्ट्रेस के पति रणबीर कपूर और सासू मां व दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने अंदाज में आलिया की इस अचीवमेंट पर खुशी जाहिर की है।

नीत कपूर ने बहू आलिया को बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का एक वीडियो शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा – प्राउड..बहुत बहुत प्राउड..आलिया भट्ट..इसके साथ ही नीतू ने एक नजर ना लगने वाली इमोजी भी लगाई है।


वहीं इससे पहले जब नेशनल अवॉर्ड के लिए आलिया का नाम सामने आया था तो नीतू कपूर ने कहा था कि, "आलिया भट्ट, आपके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बहुत बहुत बधाई.."


वहीं, आलिया भट्ट की इस उपलब्धि पर उनके पति रणबीर कपूर भी बेहद खुश हैं। जब आलिया भट्ट राष्ट्रपति के हाथों नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने के लिए स्टेज पर पहुंची तो रणबीर एक्ट्रेस को कैमरे में कैप्चर करते हुए दिखाई दिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें, आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।
 

Content Writer

suman prajapati