आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान संग नीतू कपूर की गेट-टुगेदर पार्टी, देखें गर्लगैंग की ये तस्वीर

5/28/2021 2:44:23 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री के लव वर्ड यानि एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों एकसाथ टाइम स्पेंड किया। दोनों बीते महीने ही मालदीव वेकेशन के लिए गए थे। वहीं अब रणबीर और आलिया दोनों की मांओं को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

इस बात का सबूत रणबीर की मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीर है।  नीतू कपूर ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें जिसमें आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और अनु रंजन दिखाई दे रही हैं।

इस सेल्फी से लग रहा है कि बीते शाम को नीतू ने अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की है। अपने गेट-टुगेदर पार्टी की फोटो शेयर करते हुए नीतू ने अपने पोस्ट के साथ एक 'डांसिंग यूनिकॉर्न' जीआईएफ भी शेयर किया। 

नीतू कपूर, सोनी राजदान और अनु रंजन अब बेस्ट फ्रेंड बन चुकी है। दरअसल, इन दिनों नीतू कपूर के बेटे रणबीर, सोनी राजदान की बेटी आलिया को डेट कर रहे हैं। वहीं अनु रंजन की बेटी आकांक्षा रंजन कपूर आलिया की सबसे अच्छी दोस्त है। ऐसे में बच्चों की दोस्ती के साथ-साथ इन तीनों मांओं में भी अच्छी दोस्ती है। यही वजह है कि अक्सर इन्हें गेट-टुगेदर पार्टी करते हुए देखा जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें कि नीतू कपूर के पति और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। अक्सर नीतू कपूर पति को मिस करते हुए फोटोज शेयर करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू जल्द ही फिल्म जुग जुग जीयो में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर हैं। 

Content Writer

Smita Sharma