बेटे रणबीर के वेडिंग फंक्शन में ऋषि कपूर को याद कर नीतू की आखों में आए आंसू, हाथ पर रचाई दिवंगत पति के नाम की मेहंदी

4/14/2022 1:11:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज कपूर फैमिली के लिए बेहद खास दिन है। नीतू और ऋषि कपूर का लाडला रणबीर कपूर 14 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी रचाने जा रहा है। कपल के घर में खूब चहल पहल का माहौल है। गेस्ट सजधज कर पहुंच रहे हैं, लेकिन इस खास मौके पर फैमिली को दिवंगत ऋषि कपूर की कमी खूब खल रही है। बीते दिन नीतू खुशियों के अवसर पर पति को याद कर काफी भावुक हो गई और उन्होंने अपने हाथ पर ऋषि के नाम की मेहंदी रचाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

PunjabKesari


नीतू कपूर ने बेटे की शादी के लिए अपने हाथों पर रचाई मेहंदी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने हाथ रची खूबसूरत मेहंदी को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट कर रही हैं।

PunjabKesari

 

उनकी पहली उंगली पर उनकी पति ऋषि का नाम लिखा भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देख फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। 

PunjabKesari


 
आलिया-रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में मौजूद एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि इस मौके पर ऋषि के साथ अपनी मेहंदी और सगाई सेरेमनी को याद कर नीतू कपूर की आंखों में आंसू आ गए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

इससे पहले बीते दिन नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपने सगाई के दिन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। यादों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, "बैसाखी के दिन की यादें ताजा हैं क्योंकि हमने 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को सगाई की थी।"

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News