चंडीगढ़ से मुंबई पहुंची कोरोना पॉजिटिव नीतू कपूर, बेटे रणबीर ने मां के लिए भेजी एयर एम्बुलेंस

12/6/2020 12:38:31 PM

मुंबई: देशभर में अब तक भी कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।  कई बॉलीवुड स्टार्स इसका शिकार हुए। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस नीतू कपूर इसकी चपेट में आईं। नीतू को उनकीअपमिंग फिल्म 'जुग जुग जीयो ' के चंडीगढ़ सेट पर कोरोना संक्रमित पाया गया।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नीतू कपूर ने चंडीगढ़ के एक अलग कमरे में खुद को आइसोलेट कर लिया था। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतू ने एयर एम्बुलेंस में वापस मुंबई के लिए उड़ान भर रही हैं।

बेटे रणबीर कपूर ने नां का टेस्ट पाॅजिटिव आने बाद नीतू के  घर वापस आने की व्यवस्था की है। हालांकि अभी इस बात का कन्फर्मेशन नहीं हो पाया है कि रणबीर कपूर मां को लेने खुद चंडीगढ़ गए थे या नहीं l

नीतू के अलावा वरुण धवन और डायरेक्टर राज मेहता भी कोरोना क्रमित पाए गए हैं। वहीं अनिल कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। सभी स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे जिसके चलते ये इस वायरस का शिकार हुए। फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है जब तक सभी एक्टर्स पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते हैं। 
 

Smita Sharma