ऋषि कपूर के इलाज के दौरान अंबानी परिवार ने थी मदद, नीतू ने पोस्ट शेयर कर बताया फरिश्ता
5/6/2020 8:37:51 AM
मुंबई: एक्टर ऋषि कपूर के अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में है। करीब डेढ़ साल तक ऋषि कपूर कैंसर से लड़ते रहे। दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके चाहने वाले सभी कपूर परिवार को हौंसला देते दिखे। वहीं ऋषि कपूर के जाने के बाद पत्नी नीतू कपूर हर उन लोगों को शुक्रिया कह रही हैं जिन्होंने मुश्किल दिनों में ऋषि कपूर का और कपूर परिवार को सपोर्ट किया।
नीतू ने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के साथ अपनी और ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए अंबानी परिवार का शुक्रिया कहा।नीतू कपूर ने अंबानी परिवार के हर सदस्य को फरिश्ते जैसा बताया है। उन्होंने लिखा कि 'हमारे लिए बीते दो साल लंबी यात्रा थी। इस दौरान कभी बहुत अच्छे पल थे तो कभी बहुत बुरे दिन। इमोशन से भरी हुई यात्रा। जिसमें अंबानी परिवार की मदद का जिक्र जरूरी है।'
View this post on InstagramA post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
नीतू ने आगे लिखा-'पिछले कुछ दिनों में हमने अपने विचारों को इकट्ठा करते हुए उन शब्दों को खोजने की कोशिश की जिससे हम उनके परिवार के प्रति आभार जता सकें। उन्होंने अनगिनत तरीकों से हमें इस समय में सुरक्षित रखना चाहा।''बीते सात महीने में परिवार के हर सदस्य ने पूरी कोशिश की कि ऋषि कपूर का किस तरह ध्यान रखा जाए। उन्हें कम से कम मुश्किल हो।
उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि उन्हें बराबर चिकित्सकीय सुविधाएं मिलें, इसके अलावा अस्पताल में खुद आकर उन्होंने प्यार जताया। जब हम डरे थे उन्होंने हमारा हाथ पकड़ा और हमें सांत्वना दी।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा-'मुकेश भाई, नीता भाभी, आकाश, श्लोका, अनंत और ईशा, इस मुश्किल घड़ी में आप हमारे लिए फरिश्ते बनकर रहे। हम आपके लिए जैसा महसूस करते हैं, उसे मापा नहीं जा सकता।
बिना किसी स्वार्थ के देखभाल के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारे सबसे करीबी लोगों में आपको पाकर हम धन्य महसूस करते हैं। नीतू, रिद्धिमा, रणबीर और पूरा कपूर परिवार। नीतू का ये पोस्ट सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।