कोरोना संक्रमितों की मदद कर रहे हैं रिद्धिमा कपूर के पति भरत, प्‍लाजमा थैरेपी के लिए किया ब्‍लड डोनेट

7/4/2020 2:10:52 PM

मुंबई: कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। विश्व में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। अब तक इस वायरस के लिए कोई दवाई नहीं आई है हालांकि प्लाज्मा दान के जरिए कोरोना संक्रमित लोगों को ठीक किया जा रहा है। इसी बीच दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी साहनी के पति भरत साहनी ने भी  कोविड-19 महामारी के बीच प्लाज्मा दान किया और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति भरत की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अस्पताल में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं और प्लाज्मा दान करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'अपना प्लाज्मा डोनेट करने को लेकर और किसी की जिंदगी बचाने को लेकर मुझे आप पर गर्व हो रहा है। बहुत बढ़िया।'

नीतू कपूर ने भी प्लाज्मा दान करने के लिए अपने दामाद की प्रशंसा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी लिखा-'मेरे दामाद गंभीर रूप से बीमार कोविड रोगियों को अपना प्लाज्मा दान करने को लेकर मुझे आप पर गर्व है।

मुझे पूरी उम्मीद है कि यह बहुत से अन्य लोगों को आगे आने और ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा हालांकि, नीतू कपूर ने यहह शेयर नहीं किया कि भरत भी कोरोनोवायरस से पीड़ित थे या नहीं। बता दें कि रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर के साथ समय बिता रही हैं। वह अपने पिता ऋषि कपूर के 30 अप्रैल को निधन के कुछ दिनों बाद यहां पहुंची थीं।
 

Smita Sharma