मां नीतू और फ्रेंड्स के लिए रिद्धिमा ने रखी डिनर पार्टी, नहीं दिखे रणबीर कपूर
7/4/2020 3:54:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के निधन को करीब दो महीने बीत चुके हैं। बीते दिनों ही पति के निधन के दो महीने पहली बार नीतू कपूर को घर से बाहर स्पॉट किया गया। वहीं पिता के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर भी मुंबई में ही मां और भाई रणबीर कपूर के साथ रह रही हैं। इस बीच रिद्धिमा कपूर ने एक छोटी सी डिनर पार्टी भी प्लान की।
इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा समेत कपूर परिवार के कुछ दोस्त शामिल हुए। डिनर पार्टी की तस्वीरें रिद्धिमा ने अपने इंस्टा पर शेयर की। लुक की बात करें तो इस दौरान नीतू और रिद्धिमा कपूर के साथ मैचिंग हेयरस्टाइल देखने को मिला।
रिद्धिमा एकदम नीतू की कार्बन कॉपी लग रही हैं। इस पार्टी में घर का चिराग रणबीर कपूर नजर नहीं आए। नीतू और रिद्धिमा ही तस्वीरों में दिखीं, लेकिन रणबीर नदारद रहे। पार्टी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन मुंबई के अस्पताल में हुआ। ऋषि और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे रोमांटिक कपल में से थी। ऐसे में ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू सिंह अकेली पड़ गईं थी लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक पल भी मां का साथ नहीं छोड़ा। रिद्धिमा अक्सर पापा से जुड़ी यादों को इंस्टा पर शेयर करती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

पश्चिम बंगाल के राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुलेंगे

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त