''जुग जुग जीयो'' के प्रमोशन के लिए अनिल संग दिल्ली पहुंची नीतू कपूर, दिवंगत पति ऋषि के गाने ''एक मैं और एक तू'' पर को-स्टार संग थिरकी एक्ट्रेस
6/21/2022 3:13:30 PM
मुंबई. एक्टर अनिल कपूर और नीतू कपूर इन दिनों फिल्म 'जुग जुग जीयो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अनिल और नीतू के अलावा वरुण धवन और कियारा अडवाणी भी है। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की पूरी कास्ट प्रमोशन में जुटी है। हाल ही में सभी प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे, जहां नीतू और अनिल ने 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में अनिल प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने चश्मा लगाया हुआ है। वहीं नीतू ब्लैक गोल्डन आउटफिट में दिखाई दे रही है। नीतू और अनिल 'एक मैं और एक तू' गाने पर जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। नीतू-अनिल के साथ कियारा-वरुण और टीम के साथ लोग भी झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें 'एक मैं और एक तू' गाना फिल्म 'खेल खेल में' का है, जिसे ऋषि कपूर और नीतू कपूर पर फिल्माया गया था। नीतू के साथ डांस करते हुए अनिल ऋषि कपूर का एक हुक स्टेप भी करते हैं।#AnilKapoor and #Neetu Kapoor's energetic dance on iconic song Ek main aur ek tu in Delhi during #JugJuggJeeyo promotion pic.twitter.com/U1xKX4f9R5
— Ramesh Bala (@rameshlaus) June 20, 2022
जानकारी के लिए बता दें करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जीयो' पर कहानी और गाना चुराने का आरोप लगा है। रांची सिविल कोर्ट की कमर्शियल कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार रिलीज से पहले कोर्ट के सामने फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी