लंदन में नीतू कपूर ने बेटी-दामाद के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, फैमिली ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर खूब जमाई महफिल
7/8/2022 3:32:26 PM

मुंबई. बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर के पास सातवें आसमान पर होने की तमाम वजहें हैं। एक्ट्रेस जल्द ही दादी बनने वाली हैं। इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बच्चे का दुनिया स्वागत करेंगे। वहीं, आज नीतू कपूर का बर्थडे है। एक्ट्रेस अपने 64वें बर्थडे को अपनी फैमिली के साथ लंदन में सेलिब्रेट कर रही हैं। वहां से हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थेडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं।
नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इंस्टा स्टोरीज में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी रिद्धिम, दामाद भरत और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने एक्ट्रेस का बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
नीतू ने देर रात केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। नीतू और भरत ने मां के बर्थडे में खूब महफिल जमाई।
इसके अलावा नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह बेटी और दामाद के साथ नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-परिवार जो आपको SMILE की वजह देता है।
फैंस नीतू के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
वहीं, काम की बात करें तो नीतू कपूर को हाल ही में फिल्म जुग जुग जीयो में देखा गया था, जिसमें वह वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर के साथ नजर आईं। फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

पश्चिम बंगाल के राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुलेंगे

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त