नीतू कपूर ने लंदन में फैमिली संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, कोसों दूर बैठी बहू आलिया और पोती को मिस करती आईं नजर

7/8/2023 2:01:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज बर्थडे है। 8 जुलाई, 2023 को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की वाइफ पूरे 65 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और करीबियों से खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, नीतू ने लंदन में अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। हालांकि, उनकी बहू आलिया और पोती राहा गैर-मौजूद रही, जिन्हें एक्ट्रेस मिस करती नजर आईं। 

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा साहनी के साथ अपनी 65वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-खूबसूरत यादगार दिन, आलिया भट्ट और राहा को मैंने बहुत मिस किया।''


सासू मां के पोस्ट पर कमेंट करते हुए आलिया ने लिखा 'लव यू' लिखा। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया और लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्वीन। आप सबकुछ बेहतर बना देती हैं। लव यू।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इसके अलावा नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह केक काटती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्टर रणबीर कपूर और उनकी नातिन समारा साहनी भी साथ नजर आ रही हैं।
 

Content Writer

suman prajapati