दिलीप कुमार के निधन वाले दिन नीतू कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, भड़के KRK बोले- यह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड एक परिवार नहीं है

7/9/2021 5:15:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान कभी भी किसी पर तंज कसने से पीछे नहीं रहते और यही वजह है कि वह अपने बयानों के चलते बहुत जल्द सुर्खियों में आ जाते हैं। अपने हाल ही के ट्वीट में केआरके ने एक्टर दिलीप कुमार के निधन वाले दिन एक्ट्रेस नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन पर तंज कसा। अब उनका ये ट्वीट इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


बता दें, दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई सुबह 7ः30 बजे हुआ और उन्हें 5 बजे सुपुर्दे खाक किया गया। उसी दिन नीतू कपूर ने अपने फैमिली संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की। केआरके ने एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन पर कपूर परिवार के पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा- सुबह दिलीप कुमार साहब का इंतकाल हुआ। शाम को तकरीबन 5 बजे वो दफनाए गए और रात को 9 बजे बॉलीवुड ने नीतू कपूर जी के जन्मदिन की पार्टी का लुत्फ लिया। मैं ये नहीं कह रहा कि नीतू जी गलत हैं या उन्हें अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए था, लेकिन अगर दिलीप साहब की इज्जत नहीं कर सकते तो फिर किसकी करेंगे'।


उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा- यह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड एक परिवार नहीं है। यह व्यापार और गला काटने की प्रतियोगिता का स्थान है। यहां कोई हमेशा के लिए दोस्त या दुश्मन नहीं होता। हर कोई आपके साथ है और आपसे बहुत प्यार करता है, जब तक आप सफल और जीवित नहीं होते। जब आप मर जाते हैं तो किसी को आपसे कोई फर्क नहीं पड़ता।


केआरके के ये ट्वीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं और यूजर्स भी इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Content Writer

suman prajapati