देर रात रिद्धिमा और रणबीर संग नीतू ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखें तस्वीरें

7/8/2020 11:08:26 AM

मुंबई. बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज यानि 8 जुलाई को अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस बार नीतू ने अपना ये बर्थडे पति ऋषि कपूर के बिना सेलिब्रेट कर रही हैं। दरअसल,2 महीने पहले ही ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वह पिछले दो साल से एक्टर कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे। नीतू आए दिन पति की याद में  तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं देर रात 12 बजे रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर ने मां बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें रिद्धिमा ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

लुक की बात करें तो नीतू ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। वहीं रणबीर ग्रीन कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा की बात करें तो वह वह व्हाइट आउटफिट में दिख रही हैं।

 

इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मेरी आयरन लैडी जन्मदिन मुबारक हो। आपको बहुत सारा प्यार मां।'  नीतू के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर कापी वायरल हो रही हैं। 




बता दें कि पिछले दो महीने से रिद्धिमा अपनी मां के साथ मुंबई में रह रही हैं। उनका पूरा ख्याल रख रही है। वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो इन दिनों आलिया के साथ रह रहे हैं। पिता ऋषि कपूर के देहांत के 3 दिन बाद ही रणबीर आलिया के साथ रहने चले गए थे। हालांकि मां नीतू कपूर से मिलने वह आते रहते हैं।

 

Smita Sharma